GOOD NEWS : झारखंड में बंपर बहाली, ऐसे करें अप्लाई

    GOOD NEWS :  झारखंड में बंपर बहाली, ऐसे करें अप्लाई

    रांची (RANCHI) : झारखंड में 583 पदों के लिए उत्पाद सिपाही की वेकेंसी निकाली गई है. इसके लिए 25 फरवरी से 26 मार्च तक ऑन लाइन आवेदन लिए जाएंगे. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इसका विज्ञापन सोमवार 7 फरवरी को जारी किया है. झारखंड से मैट्रिक पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे.

    आवेदन के लिए 1 अगस्त 2022 न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित की गई है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए ₹50 का शुल्क निर्धारित किया है. जबकि अन्य वर्गों के लिए ₹100 शुल्क लगेंगे. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 मार्च रखी गई है. इसमें उत्पाद सिपाही की भी बहाली शामिल थी. Unreserved और कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 25 वर्ष अत्यंत पिछड़ा और पिछड़ा के लिए 27 वर्ष महिला के लिए 28 वर्ष और एसटी तथा एससी के लिए 30 वर्ष अधिकतम उम्र सीमा रखी गई है, वहीं न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है.

    रिर्पोट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news