बासुकीनाथ में बस दुर्घटनाग्रस्त, 35 श्रद्धालु घायल

    बासुकीनाथ में बस दुर्घटनाग्रस्त, 35 श्रद्धालु घायल

    दुमका (DUMKA)- दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र के जमुआ दुधानी के बीच सोमवार की देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें 35 यात्री घायल हो गए. सभी श्रद्धालु बासुकीनाथ में पूजा करने के बाद बिहार के नालंदा जिला के अस्थमा गांव लौट रहे थे. सभी घायलों को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. डॉक्टर टीम द्वारा घायलों में से 9 को बेहतर उपचार के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया.

    कृषि मंत्री के आदेश पर अधिकारी हुए रेस

     दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक सह कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़े पदाधिकारी को इसकी सूचना दी. जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू , अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत आशुतोष ओझा एवं सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल, रोहित रंजन, कुंदन पत्रलेख, छोटू शाह, गौरव कांत प्रसाद, केशव साह, राजेश गुप्ता सहित युवाओं ने घायलों को इलाज में भरपूर सहयोग किया. जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी व कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा ठंड से बचाव के लिए सभी घायलों को कंबल दिया गया साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल के द्वारा दो पेटी बिस्किट वितरण किया गया. घायलों को भोजन भी करवाया गया.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news