'खुद सुरक्षित रहें ,खदान को सुरक्षित करें और सुरक्षा के साथ उत्पादन करें'


धनबाद(DHANBAD) | 'खुद सुरक्षित रहें ,खदान को सुरक्षित करें और सुरक्षा के साथ उत्पादन करें', सेल चासनाला कोलियरी में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सोमवार से हुआ . इस दौरान धनबाद डीजीएमएस, टाटा व बीसीसीएल के अधिकारियों की 9 सदस्य वाली निरीक्षण टीम पहुंची. वीडियो के माध्यम से खान सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम को उपस्थित लोगो को दिखाया गया, जिसके बाद टीम डीप माइंस कोलियरी कार्यालय पहुंची. जहां सेल सुरक्षा का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस दौरान सुरक्षा संबंधी शपथ भी लिया गया.
सुरक्षा मॉडलों का भी निरीक्षण हुआ
इसके बाद अधिकारियो ने कोलियरी कार्यालय में स्थित मॉडल रूम में मॉडल का निरीक्षण किया और कोलियरी के बारे में जानकारी ली. जिसके बाद विभिन्न टीमों में बटकर अधिकारियों ने डीप माइंस, अपरसीम , सर्वे विभाग का निरीक्षण किया. इस दौरान डीजीएमएस के निदेशक मनोज कुमार साहू ने कहा कि प्रत्येक वर्ष कोलिरियो में कर्मियों को सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है,क्योंकि अन्य कार्य के अपेक्षा खदानों में काम करने वाले कर्मियों को सुरक्षा के प्रति गंभीर होना होगा.
सुरक्षा सप्ताह जानकारी पाने का अच्छा मौका
जामाडोबा टाटा के सर्वेक्षक मयंक शेखर ने कहा कि माइंस सेफ्टी वीक एक अच्छा अवसर होता है ,एक दूसरे को ज्ञान का आदान प्रदान होता है. टीम में बीसीसीएल भागाबांध के प्रबंधक दिलीप कुमार, टाटा जामाडोबा के अभियंता कमल माझी, सर्वेयर लोकेश रंजन सिंह, खलील खान, तारकेश्वर कुमार, सम्राट सिन्हा आदि थे. वही सेल के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी मोहम्मद अदनान, सहायक महाप्रबंधक खनन संजय कुमार, सुरक्षा प्रबंधक केपी महतो, अजय कुमार चौधरी, शैलेश कुमार, सोमन मिश्रा, राघवेंद्र कुमार, नीरज मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, राजीव पांडे आदि मौजूद थे.
रिपोर्ट :सत्य भूषण ,धनबाद
4+