मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम : बेहतर प्रदर्शन करने वाले ऑफिसर्स हुए सम्मानित

    मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम :  बेहतर प्रदर्शन करने वाले ऑफिसर्स हुए सम्मानित

    पलामू(PALAMU) : मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल छः पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है.

    उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्राप्त करने वालों में उदय रजक,अंचल अधिकारी विश्रामपुर सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र,अखिलेश शर्मा बीएलओ पर्यवेक्षक-79- हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र,अमित कुमार,कंप्यूटर ऑपरेटर,78-छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र,कलावती देवी,बीएलओ,75-पांकी विधानसभा क्षेत्र,उषा देवी,बीएलओ,76- डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र,व सुनीता देवी,बीएलओ,78- छतरपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल थे.इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह,निर्वाचन कार्यालय से शशि व पुरुषोत्तम उपस्थित रहे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news