कांग्रेस में शामिल हुए जमशेदपुर के सैंकड़ो यूथ, मंत्री ने कहा - काम आएगा युवाओं का जोश

    कांग्रेस में शामिल हुए जमशेदपुर के सैंकड़ो यूथ, मंत्री ने कहा - काम आएगा युवाओं का जोश

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर में टाइगर क्लब के सैकड़ों युवा सदस्य ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया है. लता जी के निधन के दौरान दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक के कारण कोई कार्यक्रम नहीं किया गया. शांतिपूर्वक तरीके से सैकड़ों युवाओं ने युवा मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया.

    सभी ने लता जी के लिए 2 मिनट का रखा मौन :

    स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इन युवाओं से पार्टी और मजबूत होगी. इसके साथ ही सरकार की योजनाओं को इन युवाओं की मदद से लोगों के घर-घर तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं टाइगर क्लब के सभी सदस्यों का पार्टी में स्वागत करता हूं. पार्टी के सदस्य ने भी कहा कि हमारे युवा मंत्री के कार्य को देख हम प्रेरित होकर उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं.  इसी तरह युवाओं का जोश शहर के समस्याओं को दूर करने के काम आएगा. वहीं पार्टी में शामिल होते ही मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ सभी ने लता जी के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news