धनबाद में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक समेत एक महिला घायल

    धनबाद में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक समेत एक महिला घायल

    धनबाद(DHANBAD) कतरास के राहुल चौक के एक ट्रक बेकाबू होकर एक चाय दुकान में घुस गया. दुकान में चाय बना रही सरिता देवी बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई. उस समय दुकान में दर्जनों लोग मौजूद थे. इस घटना में सभी बाल-बाल बच गए. घायल महिला को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां प्रथामिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें बोकारो रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने ले आई. जानकारी के अनुसार ट्रक में कोयला लोड था. ट्रक ड्राइवर नशे में था. नशे में होने के कारण राहुल चौक के पास वह अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चाय दुकान में जा घुसा. गनीमत रही कि इस घटना में चाय दुकान में चाय पीने आए अन्य लोग सुरक्षित बच गए. घटना से आक्रोशित महिला के परिजन और ग्रामीणों ने कतरास-राजगंज मुख्य सड़क को जाम कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने सभी को समझा के जाम हटवाया.

    दो बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल 

    धनबाद, हीरापुर के अभय सुंदरी स्कूल के पास रविवार को दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई.  दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे थे और एकाएक दोनों में टक्कर हो गई.  इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को धनबाद एनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है.   घटना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है.  सड़क पर पड़े दोनों बाइक को पुलिस जब्त कर थाने ले गई, दोनों युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

    रिपोर्ट :सत्य भूषण ,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news