गरीबों के बदले संपन्न लोगों को पीएम आवास योजना का मिल रहा लाभ, विधायक ने जांच की मांग की


पलामू (PALAMU) - के हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में पीएम आवास योजना में पैसे की उगाही हो रही है. गरीबों के बदले संपन्न लोगों को आवासीय योजना का लाभ मिल रहा है. ये बातें एनसीपी विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ हुई ऑनलाइन बैठक में रविवार को हरिहरगंज शहरी क्षेत्र के लवली कॉम्प्लेक्स में कही. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से इस आशय की शिकायत मिली है, इस बाबत पलामू उपायुक्त व आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा. पूरे मामले की जांच कराई जाएगी अधिकारियों को आवेदन देने के बाद भी यदि इस दिशा में संज्ञान नहीं लिया जाता है, तो विधानसभा के आगामी सत्र में वे इस मामले को पुरजोर तरीके से उठाएंगे. बैठक में उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया. उन्होंने कहा कि हरिहरगंज- हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए वे प्रतिबंध हैं. वही बैठक में उपस्थित प्रभारी आलोक कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि शीघ्र ही पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. बैठक के अंत में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर मौन रखकर संवेदना व्यक्त की.
मौके पर मौजूद लोग
बैठक की अध्यक्षता और संचालन प्रखंड अध्यक्ष सरोज प्रसाद कुशवाहा ने किया. इस मौके पर एनसीपी के हुसैनाबाद प्रभारी रत्न लाल, अनुमंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, एनसीपी के वरिष्ठ नेता बबन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश मेहता, प्रखंड अध्यक्ष सरोज प्रसाद कुशवाहा, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष राजगौरव उर्फ छोटू सिंह, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मो. असलम, कृष्ण कुमार क्रांति, कामदेव शर्मा, मनोज कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, सुनील ठाकुर, राजेन्द्र गुप्ता, महावीर मेहता, भोला सिंह, भोंदी सिंह, मो. दिलशाद, मो. शमीम, मो जहीर, मो. मुरुतुजा, डॉ लक्ष्मण प्रसाद, मो कलीम शाह, गुलाम गौश, संतोष शर्मा, मुज्जफर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
रिपोट : कृष्णा गुप्ता, पलामू (हरिहरगंज)
4+