टेल्को में नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    टेल्को में नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR)  - टेल्को थाना के टेल्को प्लाजा एन 84/1 निवासी गौरांगो मुखर्जी की 14 वर्षीय बेटा अदिति मुखर्जी ने शनिवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त घर पर अदिति का छोटा भाई मौजूद था. सूचना मिलने पर परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    घर पर नहीं थे मां-बाप

    मृत के पिता गौरांगो टाटा मोटर्स में कर्मी है. अदिति टेल्को स्थित चिन्मया विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा थी. मिली जानकारी के अनुसार गौरांगो अपनी ड्यूटी पर थे. शाम को अदिति ने पूजा की और घर पर ही थी. गौरांगो की मां किसी काम से बाहर गई थी. इधर घर पर अदिति का छोटा भाई मौजूद था. थोड़ी देर बाद छोटे भाई ने फोन पर घटना की जानकारी अपनी मां को दी. जब तक सभी को जानकारी मिली तब तक अदिति की मौत हो चुकी थी. अदिति ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी परिजन नहीं दे पा रहे है.  इस मामले में गौरंगो मुखर्जी के बयान पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     



    Related News