रेलवे की हाई पावर कमिटी के सामने छात्रों ने रखी शिकायतें, कई सुझाव भी दिए

    रेलवे की हाई पावर कमिटी के सामने छात्रों ने रखी शिकायतें, कई सुझाव भी दिए

    धनबाद(DHANBAD)  -  रेलवे बोर्ड की हाई पावर कमिटी शनिवार को धनबाद में छात्रों की शिकायतें सुनी. धनबाद के रेलवे क्लब में आयोजित संवाद में 119 विद्यार्थी पहुंचे.  विद्यार्थियों ने शिकायत के साथ-साथ कई सुझाव भी दिए. .बता दे कि गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) परीक्षा से जुड़ी शंकाओं के बाद रेलवे बोर्ड द्वारा गठित उच्चाधिकार समिति शनिवार को  पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में परीक्षार्थियों से उनकी शिकायते  सुनी.

    प्रधान कार्यकारी निदेशक (औद्योगिक संबंध) दीपक पीटर है अध्यक्ष 
     
    इस उच्चाधिकार समिति में अध्यक्ष के रूप में रेलवे बोर्ड में कार्यरत प्रधान कार्यकारी निदेशक (औद्योगिक संबंध) दीपक पीटर, सदस्य सचिव के रूप में रेलवे बोर्ड में कार्यरत कार्यकारी निदेशक स्थापना (आरआरबी)  राजीव गांधी जबकि सदस्य के रूप में तीन लोगों को नामित किया गया है, जिनमें पश्चिम रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन)  आदित्य कुमार, रेलवे भर्ती बोर्ड,चेन्नई के अध्यक्ष  जगदीश अलगर एवं रेलवे भर्ती बोर्ड, भोपाल के अध्यक्ष  मुकेश गुप्ता शामिल है. उच्चाधिकार समिति एनटीपीसी सीबीटी-1 के परिणाम से जुड़ी छात्रों की शंकाओं/सुझावों को प्राप्त करने के लिए उपस्थित लगभग 119 परीक्षार्थियों से  उनकी शंकाओं  से अवगत हुए. इस दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी जे पी सिंह भी उपस्थित थे. उपरोक्त समिति ने मंडल रेल प्रबंधक धनबाद आशीष बंसल से भी उक्त विषयों पर चर्चा की. 

    उम्मीदवारों की  उठाई गई चिंताओं और शंकाओं पर विचार करेगी कमिटी 
    .
     विदित हो कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 14-15 जनवरी '2022 को जारी गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना सीईएन 01/2019 के प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-1) के परिणामों के संबंध में उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चिंताओं और शंकाओं पर विचार करने के लिए एक उच्चाधिकार  समिति का गठन किया गया है. एनटीपीसी सीबीटी-1 के परिणाम से जुड़ी छात्रों की शंकाओं/सुझावों को प्राप्त करने के लिए पूर्व मध्य रेल के मंडलों आदि में  “आउटरीच कैंप” खोला गया है.  अभ्यर्थियों द्वारा इस कैंप में भी अपनी शिकायतों/सुझावों को दर्ज कराया जा सकता है. 

    रिपोर्ट :सत्य भूषण ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news