माली में फंसे झारखण्ड के 33 श्रमिकों में से सात की झारखण्ड वापसी,श्रमिकों को कंपनी द्वारा किया जायेगा वेतन भुगतान

    माली में फंसे झारखण्ड के 33 श्रमिकों में से सात की झारखण्ड वापसी,श्रमिकों को कंपनी द्वारा किया जायेगा वेतन भुगतान

    रांची (RANCHI)- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद वेस्ट अफ्रीका के माली में फंसे गिरिडीह और हजारीबाग के 33 श्रमिकों में से सात श्रमिकों की  झारखण्ड वापसी हो गई है.   इनमें दिलीप कुमार, छेदीलाल महतो, संतोष महतो, लालमणि महतो, इन्द्रदेव ठाकुर, लोकनाथ महतो और इन्द्रदेव प्रसाद शामिल हैं. श्रमिकों के दूसरे समूह रविवार को माली से आ सकते हैं.

    ये था मामला

    जनवरी 2022 में सोशल मीडिया के जरिए श्रमिकों ने अपनी स्थिति  मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री को बताया था. मुख्यमंत्री को बताया गया कि वे सभी वर्ष 2021 से कल्पतरु पावर ट्रैन्ज़्मिशन लिमिटेड में फिटर के रूप में काम कर रहे  हैं. ठेकेदार ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया है और वह भारत वापस आ चुका है. तीन महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया गया और उनके पास दो दिन का खाना ही बचा था. मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को श्रमिकों की सुरक्षित वापस लाने का आदेश दिया. इसके बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा कंपनी के कंट्री हेड एवं मेनेजर से संपर्क कर उन्हें श्रमिकों की समस्या बताई गई. इसके बाद  उनके खाने की उचित व्यवस्था और वेतन का भुगतान करने को कहा गया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news