बसंत पंचमी पर हो रहा विद्यारंभ संस्कार, बाबा मंदिर में नौनिहालों संग उल्लासित अभिभावक


देवघर (DEOGHAR) - हिंदू धर्म में विद्यारंभ संस्कार का खास महत्व है. अगर इसकी शुरुआत किसी तीर्थ स्थल से हो तो मौका और खास हो जाता है. इसलिए बसंत पंचमी के मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक देवघर के बाबा मंदिर में अपने बच्चों को अक्षर ज्ञान दिलाते दिखाई दे रहे हैं.
बाबा मंदिर प्रांगण स्थित मां सरस्वती मंदिर में आज खास उल्लास दिख रहा है. अपने बच्चों के साथ अभिभावक पहले पूजा अर्चना कर रहे हैं और फिर अपने बच्चों को अक्षर ज्ञान दिलवा रहे हैं. मंत्रोचारण के साथ स्लेट पर चॉक से पुरोहित द्वारा अक्षर लिखा जाता है. फिर शिक्षा लेने वाले बच्चे को हाथ पकड़ कर उसी पर लिखवाते हैं. पुरोहित और अभिभावक की माने तो बसंत पंचमी के दिन शिक्षा का ज्ञान दिलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. आज के दिन शिक्षा ज्ञान प्राप्त करने से बाबा बैद्यनाथ और माता सरस्वती की विशेष कृपा विद्यार्थियों पर बनी रहती है.
रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर
4+