मानसिक रूप से बीमार पति ने पत्नी की पत्थर से कूचकर की हत्या

    मानसिक रूप से बीमार पति ने पत्नी की पत्थर से कूचकर की हत्या

    सरायकेला (SARAIKELA)- सरायकेला से निर्मम हत्या की एक खबर सामने आई है. यहां मानसिक तौर पर बीमार एक शराबी पति ने पत्थर से कूचकर अपनी पत्नी पुष्पा महतो की निर्मम हत्या कर दी. मामला सरायकेला थाना के टेंटोपोसी के गोहिरा गांव का है.

    यह है मामला

    घटना के संबंध में आरोपी के बड़े भाई बबलू महतो ने बताया कि बुधवार की दोपहर सुधीर महतो अपनी पत्नी के साथ नदी में स्नान करने गया था. यहां किसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी में विवाद हो गया और सनकी पति ने नदी किनारे पड़े पत्थर से कूच कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घटना को देखकर इसकी जानकारी एक राहगीर ने गांव में आकर सुधीर के पिता को दी.  इसके बाद पंचायत के मुखिया के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जहां पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला के सदर अस्पताल भेजा तथा हत्यारे को अपने कब्जे में लिया. बता दें कि मृतक पुष्पा महतो कंचनटांड, सिनी की रहने वाली थी. उसकी शादी अभियुक्त के साथ 2009 में हुई थी. उसकी एक 12 साल की लड़की और 10 साल का लड़का भी है.

    रिपोर्ट : विकास  कुमार, सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news