पेगासस जासूसी कांड के खिलाफ धनबाद में युवा कांग्रेस का मार्च 

     पेगासस जासूसी कांड के खिलाफ धनबाद में युवा कांग्रेस का मार्च 

    धनबाद(DHANBAD) -  पेगासस स्पाइवेयर जासूसी कांड के खिलाफ़ आज धनबाद में युवा कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला  व प्रदर्शन किया. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम हुआ. युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि मोदी सरकार ने नेताओं व जनता की जासूसी करके देशद्रोह जैसा काम किया है.  

    नेताओ ने लोकतंत्र पर  धब्बा बताया 
    पेगासस की खरीद और इस्तेमाल भारतीय लोकतंत्र पर एक धब्बे के समान है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रविंदर वर्मा, शंकर प्रजापति, शमशेर आलम, सीता राणा, योगेंद्र सिंह योगी, वैभव सिन्हा, प्रीतम रवानी, रियाज अंसारी, मनोज हाड़ी, कुमार अभिरव, सोशल मीडिया अध्यक्ष विक्की कुमार, जिला युवा उपाध्यक्ष अनुज चौहान, प्रदेश सचिव मनोहर महतो, मुकेश राणा, अजय पासवान, सोनू यादव, धनबाद विधानसभा युवा अध्यक्ष दीपक यादव, सिंदरी अध्यक्ष टिंकु अंसारी, बाघमारा अध्यक्ष विशाल महतो, मृत्युंजय सिंह, विक्रांत कुमार कर्ण, पप्पू निषाद, जीतू मोदक, भास्कर झा, मजहर आलम, सरफराज अंसारी, मुमताज अंसारी, शोहराब अंसारी, साहेब खान, मोइन अंसारी, सोनी सिंह, शंकर, विजय कुमार, जाबिर अंसारी, अभिषेक कुमार, सलमान, तबरेज, सिडान, साकिब, सोहेल इत्यादि सैकड़ों युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news