मनरेगा दिवस पर 19 जिलों में लोकपाल की हुई नियुक्ति, मनरेगा में गड़बड़ी की बात मंत्री ने स्वीकारी


रांची(RANCHI): मनरेगा दिवस के मौके पर प्रोजेक्ट भवन में कार्यक्रम का हुआ आयोजन.19 जिलों में लोकपाल को किया गया नियुक्त. कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ,मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी और मनीष रंजन ,सचिव ग्रामीण विकास विभाग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलीत कर किया गया. मानरेगा लोकपाल के नियुक्त हो जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजनाओं में तेजी आएगी. मनरेगा से संबंधित छोटे मामले जिला स्तर पर ही निष्पादन हो सकेगा.
इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम आलम ने 19 लोकपाल को नियुक्ति पत्र देकर19 जिलों में नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि मानरेगा योजनाओं में इससे तेजी आएगी. उन्होंने कहा कि लोकपाल नियुक्त होने से ग्रामीण इलाकों में मानरेगा में गड़बड़ी नहीं होगी. मजदूरों को ज्यादा काम मिल सकेगा. उन्होंने इस मौके पर विभिन्न जिलों के उप विकास आयुक्त को भी मानरेगा योजनाओं में बेहतर काम करने के लिए प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित भी किया. उन्होंने कहा कि बहुत से जिलों में मनरेगा में भारी गड़बड़ी है,मशीन से काम किया जा रहा हैं . एक ही वेंडर को काम मिल रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे जिलों में विशेष जांच टीम गठित कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में झारखंड का प्रदर्शन अन्य राज्यों के मुकाबले अच्छा हैं. उन्होंने सभी मनरेगा आयुक्त को निर्देश दिया की बिरसा कृषि रहित योजना के अंतर्गत लगाए गए पौधों का विशेष नजर रखे पौधा किस हाल में है. इस मौके पर सभी जिलों के उप विकास आयुक्त मौजूद थे.
रिपोर्ट :समीर हुसैन ,रांची
4+