लौह अयस्क लदे टेलर से तीन क्विंटल गांजा बरामद किया, गिरफ्तार तस्कर से पुलिस-एनसीबी कर रही पूछताछ

    लौह अयस्क लदे टेलर से तीन क्विंटल गांजा बरामद किया, गिरफ्तार तस्कर से पुलिस-एनसीबी कर रही पूछताछ

    रांची(RANCHI): तुपुदाना पुलिस और एनसीबी के संयुक्त अभियान में लगभग तीन क्विंटल गांजा पकड़ा गया. जिसकी बाजार की कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है.  एनसीबी को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से लौह अयस्क लदे टेलर में भारी मात्रा में गांजा अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा है.  इस सूचना पर एनसीबी की दो टीमें सिमडेगा से झारखंड उड़ीसा सीमा पर लगातार निगरानी कर रही थी. लेकिन गांजा तस्कर काफी शातिर थे.  स्कॉर्पियो से एस्कॉर्ट करके नाटकीय अंदाज में अवैध गांजा लदे ट्रेलर को लाइन होटलों में रुक रुक कर एनसीबी को चकमा देते हुए कोलेबिरा तक पहुंचे.

    एनसीबी की टीम स्कॉर्पियो गाड़ी को पीछा करते हुए टेलर तक पहुंचे तब तक स्कॉट कर रहे स्कॉर्पियो में गांजा तस्कर वहां से निकल चुके थे.  एनसीबी की दूसरी टीम तुपुदाना पुलिस के संयुक्त अभियान में रांची खूंटी सीमा पर सघन वाहन जांच कर रही थी.  इस बीच स्कॉर्पियो को रोका गया तो उसमें से उतर कर गांजा तस्कर इधर-उधर भागने लगे. पुलिस ने तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस और एनसीबी आगे की कार्रवाई कर रही हैं.   

    रिपोर्ट :समीर हुसैन ,रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news