EXCLUSIVE : सोहराय विवाद गहराया, छात्रों के विरोध के बाद लंबी छुट्टी पर भेजी गई प्रो रजनी मुर्मू

    EXCLUSIVE : सोहराय विवाद गहराया, छात्रों के विरोध के बाद लंबी छुट्टी पर भेजी गई प्रो रजनी मुर्मू

    दुमका (DUMKA) के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने गोड्डा कॉलेज गोड्डा के प्रोफेसर रजनी मुर्मू को जबरन लंबी छुट्टी पर जाने का पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से आपको (रजनी मुर्मू) छुट्टी पर भेजा जाता है. बता दें कि पत्र में लिखा गया है कि रजनी के खिलाफ इंक्वायरी बैठी हुई है और जब तक इंक्वायरी कंप्लीट नहीं हो जाता और रिपोर्ट नहीं आ जाता तब तक आपको जबरन छुट्टी पर भेजा जाता है. पत्र मिलने के बाद रजनी मुर्मू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति सोना झरिया मिंज जिन्होंने सालों जेएनयू जैसे संस्थान में अध्यापन किया.  जहां जेंडर जस्टिस के लिए शिक्षक से लेकर छात्र छात्राएं जोरदार आवाज उठाते हैं, उन्होंने मुझे आदिवासी महिलाओं के पक्ष में आवाज उठाने की सजा सुनाई है. साथ ही उन्होंने कहा कि जहां उपद्रवी छात्र विश्वविद्यालय कैंपस में ही मेरा मॉब लिंचिंग कर रहे थे, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन छात्रों के साथ मिलकर मेरा आर्थिक बहिष्कार में शामिल हो गई. विश्वविद्यालय के इस निर्णय के खिलाफ रजनी मुर्मू न्यायालय की शरण में जाएंगी.

    जानिए पूरा मामला

    बता दें कि दुमका के एसपी कॉलेज परिसर में प्रतिवर्ष 8 जनवरी को सोहराय मिलन समारोह का आयोजन होता है. इस वर्ष भी हर्षोल्लास पूर्वक सोहराय मिलन समारोह आयोजित हुआ. लेकिन 7 जनवरी की रात गोड्डा कॉलेज गोड्डा की प्रोफेसर रजनी मुर्मू ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया, जिसमें एसपी कॉलेज परिसर में आयोजित सोहराय मिलन समारोह में सभ्यता और संस्कृति को बचाने के वजाय अश्लीलता परोसने की बात लिखी थी. रजनी मुर्मू के इस पोस्ट को लेकर दुमका के छात्र 9 जनवरी से ही आंदोलन कर रहे थे. वहीं 2 दिन विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करने के बाद आज छात्र संगठनों ने विश्व विद्यालय में तालाबंदी भी की थी. छात्रों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने रजनी मुर्मू को जबरन छुट्टी पर भेज दिया.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news