लाइन मैन से रिश्वत लेते बिजली विभाग का हेड क्लर्क रंगेहाथ गिरफ्तार 

    लाइन मैन से रिश्वत लेते बिजली विभाग का हेड क्लर्क  रंगेहाथ गिरफ्तार

    धनबाद ( DHANBAD) - धनबाद एसीबी ने आज दो हज़ार  घूस लेते हुए रंगेहाथों  धनबाद बिजली अवर प्रमंडल के हेड क्लर्क शिवकुमार मेहथी को दबोचा. बिजली  विभाग केन्दुआ के बिजलीकर्मी जूनियर लाइन मैन  इग्नोसिस मरांडी की शिकायत पर गिरफ़्तारी हुई है. एसीबी के डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने बताया की केन्दुआ के बिजलीकर्मी जूनियर लाइन  मैन ने शिकायत  की थी कि  धनबाद बिजली के अवर प्रमंडल के हेड क्लर्क शिव कुमार मेहथी  इंक्रीमेंट के लिए 5000 रुपया घूस मांग रहे हैं.  जिसपर एसीबी की टीम ने जांच पड़ताल कर जाल बिछाया और मंगलवार  को विभाग के धनबाद अवर मंडल कार्यालय के बाहर शिकायतकर्ता इग्नोसिश मरांडी ने जैसे ही घूस के दो हज़ार  रुपए दिए ,वैसे ही एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी शिवकुमार मेहथी के कार्यालय से कागजात भी जब्त  किया गया है. 

    रिपोर्ट :सत्य भूषण ,धनबाद 



    Related News