युवा बेरोजगार मंच के द्वारा बीते पांच सालों से किया जा रहा है आंदोलन, लोडिंग पॉइंट पर स्थानीय मजदूरों को लोडिंग का काम दिए जाने की कर रहे मांग

    युवा बेरोजगार मंच के द्वारा बीते पांच सालों से किया जा रहा है आंदोलन,  लोडिंग पॉइंट पर स्थानीय मजदूरों को लोडिंग का काम दिए जाने की कर रहे मांग

    धनबाद (DHANBAD) - धनसार  स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के विश्वकर्मा लोडिंग पॉइंट पर 5 वर्षों से युवा बेरोजगार मंच आंदोलन कर रहे हैं. बेरोजगारों की मांग है कि विश्वकर्मा परियोजना के ट्रांस्पोर्टिंग में लोडिंग का कार्य स्थानीय बेरोजगारों को दिया जाये.  जिसके लिए स्थानीय, परियोजना पदाधिकारी और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक दर्जनों बार हो चुकी है. लेकिन इसका हल आज तक नहीं निकल पाया है. इसको  लेकर विश्वकर्मा परियोजना में अक्सर मारपीट और गोली-बम चलने की घटनाएं  होती रहती हैं.  वहीं पिछले 5 वर्षों में विवाद की वजह से अलग-अलग घटनाओं में दर्जनों मजदूर घायल भी हो चुके हैं. इस बावत युवा बेरोजगार मंच के अमरेंद्र सिंह ने सोमवार को एक बार फिर परियोजना पदाधिकारी और  जिला प्रशासन से मांग की  है कि विश्वकर्मा परियोजना में लोडिंग पॉइंट पर स्थानीय मजदूरों को लोडिंग का काम दिया जाए.  जिससे विगत 5 वर्षों से चल रहे  विवाद को अविलंब खत्म किया जाये. अन्यथा यहां कभी भी मजदूरों के साथ अनहोनी घट सकती है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news