नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े की लाखों रुपए की छिनतई, दहशत में लोग

    नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े  की  लाखों रुपए की छिनतई, दहशत में लोग

    धनबाद(DHANBAD) - चिरकुंडा के बराकर पुल में नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने बराकर के व्यवसाई सुरेश डालमिया के बेटे सोनू डालमिया और मुंशी गोपाल प्रसाद के साथ मारपीट कर चार लाख सत्तर हजार रूपये की छिनतई  की घटना को अंजाम दिया.  इधर चिरकुंडा पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

    पूरा मामला 

    जानकारी के अनुसार सोमवार करीब 12 बजे व्यवसाई सोनू डालमिया और मुंशी गोपाल प्रसाद चार लाख सत्तर हजार रूपये लेकर बाइक से चिरकुंडा स्थित बैंक आफ इंडिया आ रहे थे. इसी दौरान बीच पुल पर लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी पीछे से आ धमके और कारोबारी और उनके मुंशी के साथ मारपीट करने के बाद रुपए लेकर कर चिरकुंडा की ओर भाग निकले.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद



    Related News