मोरहाबादी गैंगवार का हुआ खुलासा,पुलिस ने पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार

    मोरहाबादी गैंगवार का हुआ खुलासा,पुलिस ने पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार

    रांची(RANCHI)- मोरहाबादी गैंगवार की घटना का रांची पुलिस ने उद्भेदन किया है. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल,कट्टा और बाइक भी बरामद किया है.

    गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई सामान बरामद 

    सोमवार को सुरेंद्र कुमार झा वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया कि मोरहाबादी में हुए गोली बारी जमीन को लेकर की गई थी.उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, जिसमें पुलिस को सफलता मिली है.उन्होंने बताया कि इन पांचों के अलावा और भी कई लोग इसमें संलिप्त हैं. जो बाहर से पांचों  को गाइड कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जल्द अन्य लोगों  की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देश कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो देशी पिस्टल,चार जिंदा गोली और एक बाइक भी बरामद किया है. मालूम हो कि 27 जनवरी को मोरहाबादी मैदान के पास गोली बारी में एक मौत हो गयी थी.वहीं दो घायल हुए थे. मृतक कालू लांबा भी अपराधी गिरोह का सरगना था.छापेमारी दल में सिटी एसपी सौरभ और  सदर डीएसप के अलावा लालपुर थाना पुलिस शामिल थी.

    रिपोर्ट : समिर हुसैन, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news