क्राइम अपडेट : जमशेदपुर सेंट्रल जेल में औचक छापेमारी, क़ैदियों से 11 चाकू, 14 कैंची के साथ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद

    क्राइम अपडेट : जमशेदपुर सेंट्रल जेल में औचक छापेमारी,  क़ैदियों से 11 चाकू, 14 कैंची के साथ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) के घाघीडीह सेंट्रल जेल में रविवार की शाम प्रशासन की ओर से छापेमारी की गई. यह छापेमारी शाम 6 बजकर 10 मिनट में शुरू हुई और रात के 10 बजकर 20 मिनट तक चली. इस छापेमारी में एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एडीएम, एसडीओ, 14 मजिस्ट्रेट, 20 पुलिस ऑफिसर्स, 30 महिला कांस्टेबल, 120 जवान मौजूद रहे.

    ये सामान हुए बरामद

    बता दें कि यह छापेमारी सेंट्रल जेल के अंदर सेक्टर ए, बी, सी, डी, ई, एफ और महिला वार्ड में की गई. चार घंटे चले इस छापेमारी के दौरान टीना को काटकर बनाया गया 11 चाकू, 14 कैंची, नुकीला समान, बीड़ी और माचिस बरामद किया गया है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     



    Related News