उग्रवादी संगठन जेजेएमपी ने मोहनलाल उरांव का निर्माणाधीन घर तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस


लातेहार (LATEHAR) - पीएम आवास योजना के तहत मोहनलाल अपने घर का निर्माण कर रहे थे, मगर गांव के जितेंद्र लोहरा ने उक्त जमीन उनका होने का दावा कर विवादित बना दिया. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को देर शाम जेजेएमपी के 12-15 उग्रवादियों ने पीएम आवास निर्माण स्थल पहुंचकर उनका निर्माणाधीन घर तोड़ दिया. इस दौरान उग्रवादियों ने मोहनलाल उरांव के ससुर सुरेश उरांव की पिटाई कर दी. निर्माणाधीन आवास को तोड़ने के बाद सभी उग्रवादी ऑटो से फरार हो गए.
क्या है मामला
इस घटना से पुरा परिवार भयभीत हो गया है. ग्रामीणों के अनुसार इस मामले को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई थी. मगर जितेंद्र उरांव ने बैठक में हुआ फैसला मानने से इंकार कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार मोहनलाल उरांव के बन रहे आवास खाता नं 12, प्लोट- 149 का सारा कागजात है. इस मामले को जितेंद्र ने थाना एवम अंचल में आवेदन देकर अपना जमीन होंने का शिकायत किया था. अंचल में सुनवाई के बाद मोहनलाल के पक्ष में आया. इस घटना के बाद मोहनलाल में सन्नाटा पसरा हुआ है. मोहनलाल की दो बेठियां है. मोहन उरांव की बेटी अनीशा कुमारी (12 वर्ष), सोनाली कुमारी(8 बर्ष) ने बताया कि मेरे पिताजी को पार्टी वाला बुलाकर ले गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले के जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
रिपोर्ट : मनोज दत्त, लातेहार (गारू)
4+