हाईवा ने मारी बोलेरो में टक्कर, बोलेरो चालक की हालत गंभीर


पलामू(PALAMU)- थाना क्षेत्र के सुल्तानी स्टैंड के समीप मेदिनीनगर-औरंगाबाद एनएच 98 पर बीती रात खड़ी बोलेरो में ओवरलोडिंग हाईवा ने साइड से टक्कर मार दी. जिससे बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक की पहचान बलरा सुल्तानी गांव निवासी राहुल सिंह के रूप में की गई है.
हाईवा चालक फरार
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिट्टी लदा हाईवा बीआर 01 जीके 9046 छतरपुर से हरिहरगंज की ओर जा रही थी. तभी पहले से स्टैंड में खड़ी बोलेरो जेएच 02 जेड़ 6009 को साइड से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए मेदिनीनगर ले जाया गया है. उसके दाहिने पैर और हाथ में गंभीर चोटें आयी हैं. वहीं हाईवा चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी है.
रिपोर्ट: कृष्णा गुप्ता, हरिहरगंज(पलामू)
4+