बिजली संकट को लेकर आमने -सामने हुए भाजपा व झामुमो के कार्यकर्ता, एक-दूसरे के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

    बिजली संकट को लेकर आमने -सामने हुए भाजपा व झामुमो के कार्यकर्ता, एक-दूसरे के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

    धनबाद(DHANBAD)  - धनबाद में बिजली संकट के खिलाफ भाजपा विधायक राज सिन्हा ने शुक्रवार को दूसरे दिन  रणधीर वर्मा चौक पर  धरना जारी रखा , वही शुक्रवार को धरनास्थल रणधीर वर्मा चौक पर झामुमो कार्यकर्त्ता जिला अध्यक्ष रमेश टुडु के नेतृत्व में पहुंचे और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह का पुतला दहन किया. इसी दौरान भाजपा और झामुमो समर्थक आमने-सामने हो गए और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. भाजपाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाय -हाय के नारे लगा रहे थे, वहीं झामुमो समर्थक विधायक एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि भाजपा की सिर्फ यह नौटंकी है,  अगर  बिजली के लिए सही आंदोलन करना है तो  डीवीसी  मुख्यालय पर जाकर आंदोलन करें ,झारखंड सरकार बिजली को लेकर  लगातार प्रयासरत है.

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद  



    Related News