प्रोफेसर रजनी मुर्मू को बर्खास्त करने की मांग को लेकर छात्रों का हंगामा, जमकर की नारेबाजी

    प्रोफेसर रजनी मुर्मू को बर्खास्त करने की मांग को लेकर छात्रों का हंगामा, जमकर की नारेबाजी

    दुमका(DUMKA)- दुमका के एसपी कॉलेज परिसर में प्रतिवर्ष 8 जनवरी को छात्र संगठनों द्वारा सोहराय मिलन समारोह का आयोजन होता है. इस वर्ष भी हर्षोल्लास पूर्वक सोहराय मिलन समारोह आयोजित किया गया. लेकिन गोड्डा कॉलेज की प्रोफेसर रजनी मुर्मू के फेसबुक पोस्ट को लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपने पोस्ट में रजनी मुर्मू ने एसपी कॉलेज परिसर में आयोजित सोहराय मिलन समारोह में सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा के बदले अश्लीलता का जिक्र किया था.

    छात्र प्रतिनिधि को अपना पक्ष रखने को कहा- VC 

    बता दें कि आरोप सीनियर छात्रों पर लगा है. जिससे छात्र आंदोलन की राह पर हैं. रजनी मुर्मू को बर्खास्त करने की मांग को लेकर छात्र ने 17 जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और उस समय छात्रों ने विश्वविद्यालय को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. साथ ही तमाम कॉलेजों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी दी थी. उस दिन वीसी द्वारा कुछ समय मांगा गया था. वीसी द्वारा मामले की जांच को लेकर एक कमेटी भी गठित कर दी गई थी. लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं आने के कारण छात्र फिर एकत्रित हुए हैं. छात्रों का कहना है कि प्रतिदिन रजनी मुर्मू नया नया पोस्ट कर रही हैं जिसमें छात्रों के ऊपर कई संगीन आरोप लगा रही हैं. यह बर्दास्त से बाहर की बात है. छात्रों के रुख को देखते हुए वीसी अपने कक्ष से निकलकर बाहर आई और छात्र प्रतिनिधि को कमेटी के साथ बैठकर अपना पक्ष रखने को कहा.

    रिपोर्ट:पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news