बोकारो बनेगा एजुकेशन हब, मुख्यमंत्री ने सेल के चेयरपर्सन से की बात

    बोकारो बनेगा एजुकेशन हब, मुख्यमंत्री ने सेल के चेयरपर्सन से की बात

    रांची(RANCHI): स्थानीय विस्थापितों को निविदा में प्राथमिकता दिलाने और बोकारो को एजुकेशन हब बनाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी गंभीर नजर आ रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने भारतीय इस्पात प्राधिकरण (स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड, SAIL) की चेयरमैन श्रीमती सोमा मण्डल ने मुलाकात भी की. हेमंत सोरेन ने कहा किकोल इंडिया की तर्ज पर सेल प्रबंधन भी स्थानीय विस्थापितों को एक करोड़ रुपये तक की निविदा में प्राथमिकता दे.

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बोकारो को एजुकेशन हब बनाना चाहती है. ऐसे में सेल पुराने स्कूल की आधारभूत संरचनाओं को राज्य सरकार को हस्तांतरित कर दें. ताकि इस दिशा में सरकार आगे काम कर सके. इस पर सेल की चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री से कहा है कि वह इस दिशा में सकारात्मक पहल करेंगी. इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उद्योग सचिव पूजा सिंघल भी उपस्थित थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news