जेल में हुई थी अदावत बाहर आते ही चाकू से हमला , पुलिस जांच में जुटी

    जेल में हुई थी अदावत बाहर आते ही चाकू से हमला  , पुलिस जांच में जुटी

    धनबाद(DHANBAD) -  धनबाद के गोधर इलाके में दुश्मनी साधने का एक अजीबोगरीब  मामला सामने आया है. जेल में हुई दुश्मनी का बदला बाहर निकल कर लिया गया है. आकाश भुइँया  नामक युवक को चाकू से  घायल कर दिया गया है. घायल का  इलाज  एसएनएमएमसीएच के सर्जिकल आईसीयू में चल रहा है.  गौरतलब है कि दोनों ही युवक के बीच दुश्मनी जेल के भीतर हुई थी. अब दोनों जेल के बाहर हैं. जेल से बाहर निकलने के बाद समझौता कराने के लिए आकाश भुइयां  को बुलाया गया था. समझौता तो नहीं हुआ लेकिन चाकू मारकर उसे घायल कर दिया गया. 
     घायल युवक गोधर तीन नंबर का रहने वाला है, जबकि चाकू मारने का आरोप रवानी बस्ती के युवकों पर लगा है. तीन-चार युवकों ने मिलकर इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है.  घटना की सूचना पाकर केंदुआडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले गई है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news