धनबाद में पेट्रोल सब्सिडी के 9.5 हजार आवेदन स्वीकृत , 820 को मिली राशि 

    धनबाद में पेट्रोल सब्सिडी के 9.5 हजार आवेदन स्वीकृत , 820 को मिली राशि 

    धनबाद(DHANBAD) - पेट्रोल सब्सिडी योजना के 9.5 हजार आवेदन धनबाद में  स्वीकृत हो गए हैं, वहीं 820 लाभुकों के बैंक अकाउंट में राशि भेज दी गई है. 
     डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर ने बताया कि योजना के लिए कुल 11500 आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनमें से 9500 आवेदन को जिला परिवहन कार्यालय ने मान्य  कर जिला आपूर्ति शाखा को भेज दिया है.बृहस्पतिवार तक 820 लाभुकों के बैंक खाते में योजना की राशि भेज दी गई है, 

    खाते में राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया जारी
     
    शेष लाभुकों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया चल रही है.  जिन एनएफएसए तथा जेएसएफएसएस के लाभुक ने अब तक इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे CMSUPPORTS ऐप या वेबसाइट http://jsfss.jharkhand.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है. उन्होंने बताया कि पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ लेने वाले आवेदक को राज्य के एनएफएसए एवं जेएसएफएसएस के तहत राशन कार्ड जारी होना चाहिए.  राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का वेरीफाइड आधार नंबर अंकित होना जरुरी है.  आवेदक के आधार से लिंक बैंक खाता संख्या एवं मोबाइल नंबर भी रजिस्टर्ड होना चाहिए, 

    आवेदक के नाम से गाड़ी रजिस्टर्ड जरूरी
    आवेदक का वाहन उसके नाम से झारखंड में रजिस्टर्ड होना भी जरुरी है. पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ लेने वाले लाभुकों का राशन कार्ड निरस्त नहीं होगा, कुछ लोगों में यह भ्रांति है कि इस योजना का लाभ उठाने से उनका राशनकार्ड निरस्त हो जाएगा.  जबकि एनएफएसए, जेएसएफएसएस में टू-व्हीलर अपवर्जन मानक में नही आते है.  

    रिपोर्ट ;अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news