आग लगने से दो वाहन जल कर खाक, जांच में जुटी पुलिस

    आग लगने से दो वाहन जल कर खाक, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद(Dhanbad)  - शहर के  भिस्तीपाड़ा में खड़ी एक स्कॉर्पियो और एक अन्य गाड़ी में बीती देर रात  में आग लग गई. स्कॉर्पियो  तो पूरी तरह से खाक हो गई है. स्कॉर्पियो के ड्राइवर अप्पू ने बताया कि स्कॉर्पियो और एक अन्य वाहन में आग लगने की घटना घटी  है.  आग कैसे लगी, इस बात   का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है.  पुलिस को सूचना दे दी गई है. चालक ने  बताया कि वह सो रहा था.  बगल में रहने वाले ने जाकर सूचना दी कि गाड़ी में आग लगी हुई है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंच घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.  

    रिपोर्ट ; अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 



    Related News