शहादत को मिला सम्मान, शहीद की पत्नी ने तिरंगा फहराया, फूलों की हुई बारिश

    शहादत को मिला सम्मान, शहीद की पत्नी ने तिरंगा फहराया, फूलों की हुई बारिश

    रांची(RANCHI) : शहीद अल्बर्ट एक्का चौक पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजन किया गया. मौके पर झंडा शहीद नायाब कुजूर की पत्नी और शहीद विस्सूजित बारला की पत्नी शांति बारला के द्वारा फहराया गया. इन दोनों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया गया. इस मौके पर दोनों शहीद की पत्नियों की आँखे भर आईं. भावकु हो कर उन्होंने कहा कि देश के लिए जान निछावर करने वाले जवानों को हर जगह सम्मान मिलना चाहिए.

    राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्यों ने कहा कि देश के लिए जान निछावर करने वाले जवानों को याद करना चाहिए .उन्होंने कहा कि अल्बर्ट एक्का चौक पर हर वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्र दिवस के मौके पर शहीद की पत्नी से ही झंडोत्तोलन कराने की परंपरा है. बताया कि उड़ी और मणिपुर में दुश्मनों के साथ लड़ते हुए गुमला के रहने वाले शहीद नायाब कुजूर और विस्सूजित बरला को वीरगति प्राप्त हुई थी. उनकी शहादत के सम्मान में आज इस खास मौके पर शहीद की पत्नी को सम्मानित किया गया. इस मौके पर शहीद जवान के याद में  ब्लड  डोनेशन कैम्प का आयोजन भी किया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news