तीन सड़क लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लूट की बाइक सहित अन्य सामान बरामद  

    तीन सड़क लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लूट की बाइक सहित अन्य सामान बरामद  

    रांची(RANCHI): सड़क पर लूट पाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन किया हैं. सड़क लुटेरे विभिन्न सड़क में बाइक लूट की घटना को अंजाम देते थे. टाटा –रांची मार्ग पर स्कूटी सवार को रोक कर बाइक और पैसे की लूट का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए. तीन लूटेरों  को गिरफ्तार करने में सफलता पायी हैं . गिरफ्तार अपराधियों के पास से बाइक और लूट का पैसा भी बरामद किया गया हैं. मंगलवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 22 जनवरी को दशमफॉल  थाना क्षेत्र में तैमारा घाटी के पास सुमित पहान की स्कूटी रोक कर उनके साथ मारपीट किया गया. मारपीट करने के बाद उनके पॉकेट से 20 हजार रुपया ,एटीएम और बाइक लूट कर अपराधी फरार हो गए थे. इस मामले की सूचना सुमित पाहन ने तुरंत पुलिस को दिया था. इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दशमफॉल थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी. जिसमे पुलिस ने अपराधी प्रतीक प्रकाश के अलावा दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर  पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल के अलावा लूटी गई स्कूटी ,15710 रुपए नगद सहित कई एटीएम कार्ड भी बरामद किया हैं.ग्रामीण एसपी ने बताया कि जिस बाइक से लूट किया गया था वह बाइक भी जमशेदपुर से चोरी की हुई है. इन अपराधियों पर पहले से भी गोविंदुर थाना में मामला दर्ज हैं. गिरफ्तार प्रतीक प्रकाश बिहार का रहने वाला है ,वह बाइक चोरी करने के बाद उस बाइक से शराब तस्कर करता था.

    रिपोर्ट :समीर हुसैन, रांची    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news