पटना में छात्रों के प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनों के परिचालन पर असर, कई ट्रेन के मार्ग परिवर्तित, तो कई ट्रेन रद्द

    पटना में छात्रों के प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनों के परिचालन पर असर, कई ट्रेन के मार्ग परिवर्तित, तो कई ट्रेन रद्द

    धनबाद(DHANBAD)-  दानापुर मंडल के पटना राजेन्द्र नगर -फतुहा और बक्सर स्टेशन पर हो रहे प्रदर्शनों के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है,कुछ को रद्द भी कर दिया गया है. 

    ट्रेनों के बदले हुए मार्ग का विवरण 

    रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आज 25 जनवरी को मधुपुर से खुलने वाली 22 45 9 मधुपुर -आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया  क्यूल -गया- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते होगा.  इसी प्रकार हावड़ा से खुल चुकी 12303 हावड़ा -नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस का परिचालन  क्यूल- गया -पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते होगा.  आज 25 जनवरी को दानापुर से खुल चुकी 12 7 92 दानापुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस का परिचालन नेउरा -सासाराम -पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते होगा.  इसी प्रकार पटना से खुल चुकी 13237 पटना -कोटा एक्सप्रेस का परिचालन दानापुर- पाटलिपुत्र -छपरा ग्रामीण -वाराणसी के रास्ते होगा.  राजगीर से खुल चुकी 12391 राजगीर- नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस आरा - सासाराम -पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर  चलेगी.  पटना से खुलने वाली 15714 पटना -कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस पाटलिपुत्र- हाजीपुर -बरौनी के रास्ते चलेगी, पटना से खुलने वाली 12 5 68 पटना- सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पाटलिपुत्र -हाजीपुर- बरौनी के रास्ते गुजरेगी. 

    आंशिक समापन या प्रारंभ कर चलाई जाने  वाली ट्रेनें

    24 जनवरी को नई दिल्ली से शुरू होकर 25 को इस्लामपुर पहुंचने वाली 20802 नई दिल्ली -इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस का आंशिक समापन पटना जंक्शन पर होगा.  इसी प्रकार 25 जनवरी को इस्लामपुर से प्रस्थान करने वाली 186  23 इस्लामपुर- हटिया एक्सप्रेस इस्लामपुर के बदले पटना जंक्शन से हटिया के लिए खुलेगी. 

    जिन ट्रेनों को रद्द किया गया
    26 जनवरी को दुर्ग से खुलने वाली 1328 7 दुर्ग- राजेंद्र नगर टर्मिनल साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.  25 जनवरी को हावड़ा से खुलने वाली 12351 हावड़ा -राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस का परिचालन भी रद्द रहेगा.

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news