मतदाता दिवस पर राजधानी और कोयलांचल में अधिकारियों-कर्मियों को दिलाई गई शपथ

    मतदाता दिवस पर राजधानी और कोयलांचल में अधिकारियों-कर्मियों को दिलाई गई शपथ

     रांची(RANCHI) धनबाद(DHANBAD) - राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रांची समाहरणालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया.उपायुक्त छवि रंजन ने वरीय पदाधिकारियों/अधिकारियों/कार्यालय कर्मियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई.समाहरणालय ब्लॉक ए परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपायुक्त ने पदाधिकारियों/कर्मियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं के मर्यादा को बनाए रखने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई. 

    धनबाद में भी शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

    12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी  संदीप सिंह के नेतृत्व में उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा सभी रिटर्निंग ऑफिसर  ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने की शपथ ली. अधिकारियों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली.शपथ लेने के बाद उपायुक्त ने सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), सुपरवाइजरों के साथ ऑनलाइन बैठक की और कहा कि 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनावों को समावेशी, सुलभ और सहभागी बनाने की थीम निर्धारित की है. 
    चुनावों को समावेशी, सुलभ और सहभागी बनाने की थीम 
     इस थीम पर ध्यान केंद्रित करने का संकल्प ले और स्थानीय स्तर पर लोगों का संपर्क कर, नए मतदाता का नाम जोड़ना, गलत प्रविष्टि का सुधार करना, मतदाता का रंगीन फोटो अपलोड करना सहित अन्य कार्यों का निष्पादन करे.उपायुक्त ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रेषित शुभेच्छा दी. कोविड गाइडलाइंस के कारण इस बार सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों में‌ ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को उनके संवैधानिक दायित्व से अवगत कराया गया.इस मौके पर एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ कुमार ताराचंद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली, एसडीओ  प्रेम कुमार तिवारी, डीसीएलआर  सतीश चंद्रा, डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर, विशेष कार्य पदाधिकारी  सुशांत मुखर्जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. 

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद, रंजना कुमारी, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news