ट्यूशन ना पढ़ने वाले छात्रों ने शिक्षक पर कम नंबर दिए जाने का लगाया आरोप, शिक्षक से हो रही पूछताछ


गोड्डा (GODDA) - कॉलेज के जूलॉजी के छात्रों ने मंगलवार की सुबह कॉलेज परिसर में जम कर हंगामा किया. स्टूडेंट्स की माने तो इस कोरोना काल के दौरान उन्हें बिना परीक्षा के ही नंबर दिए जा रहे हैं, और वे लोग अपने नंबर से असंतुष्ट हैं. स्टूडेंट का कहना है कि टीचर्स ने उन बच्चों को ही बेहतर नंबर दिए हैं जो उनके पास प्राइवेट ट्यूशन पढ़ते हैं. क्लासेज के दौरान जूलॉजी के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट द्वारा उन्हें लगातार प्राइवेट ट्यूशन लेने की बात कही जाती थी. इसके साथ ही बच्चों को ट्यूशन नहीं लेने पर उसका खामियाजा भरने की भी बात कही जाती थी. बच्चों ने इस बात का विरोध कर मामले की शिकायत यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन तक की है.
शिक्षक से पूछताछ जारी
इधर जब जूलॉजी के डिपार्टमेंट से बात की गई तो उन्होंने बताया कि application के बाद मनीष दुबे को हेड ऑफ डिपार्टमेंट से हटा दिया गया है. साथ ही बच्चों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में बिंदुवर तरीके से शिक्षक से पूछताछ की जा रही है. वहीं स्टूडेंट्स से 27 तारीख तक का समय लिया गया है. उन्हें उस वक़्त तक जांच कर न्याय दिया जाएगा.
रिपोर्ट : अजीत सिंह, गोड्डा
4+