कोरोना का बढ़ता संक्रमण : लोहरदगा में गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं होगा झांकी का आयोजन


लोहरदगा (LOHARDAGA) : जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर है. सोमवार की सुबह जिला डीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने बीएस कॉलेज स्टेडियम में चल रहे गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जयजा लिया. जहां डीसी ने परेड का निरीक्षण कर तिरंगे की सलामी ली.
मौके पर डीसी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव बीएस कॉलेज स्टेडियम में झंडोत्तोलन करेंगे. साथ ही इन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुरूप ही समारोह आयोजित होंगे. इसके तहत इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान झांकी का आयोजन नहीं किया जाएगा.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+