सांसद ने बांझी संथाली पंचायत के कई गांवों का किया दौरा,लोगो की समस्याओं से हुए रूबरू

    सांसद ने बांझी संथाली पंचायत के कई गांवों का किया दौरा,लोगो की समस्याओं से हुए रूबरू

    साहेबगंज(SAHEBGANJ): राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद  विजय कुमार हांसदा बोरियो विधानसभा क्षेत्र  अंतर्गत बोरियो प्रखंड के बांझी संथाली के मड़वा, कारीकांदर,बरमसिया, खिजुरिया , बांझी संथाली,  बीरबल कांदर , रानीबथान, मरांगटांड़, धुलियानी, बड़ा रक्सो सहित कई गांवों का भ्रमण किया.भ्रमन के दौरान सांसद को ग्रामीणों  ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन कार्ड आदि समस्याओं को उनके समक्ष रखा. सांसद ने ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर समी समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया है.इस मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य सह जिला 20 सूत्री सदस्य स्टीफन मुर्मू, मिठू दत्ता,  प्रखंड प्रमुख मंडल मरांडी, सकील अहमद, रिजवान अंसारी, मो. गफ्फार, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष जेठा मरांडी, शैलेश भगत आदि थे.

    रिपोर्ट: देवेन्द्र प्रसाद, बोरियो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news