किरीबुरू के वरिष्ठ पत्रकार अनंत मिश्रा गंभीर बीमारी से ग्रसित, सरकार से मदद की उम्मीद

    किरीबुरू के वरिष्ठ पत्रकार अनंत मिश्रा गंभीर बीमारी से ग्रसित, सरकार से मदद की उम्मीद

    चाईबासा (CHAIBASA) - किरीबुरु के वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय मिश्रा (52 वर्ष), पिता स्व0 सी एन मिश्रा की तबियत बिगड़ गई है. पत्रकार साथियों के सहयोग से विजय मिश्रा को रविवार की सुबह गंभीर स्थिति में सेल की किरीबुरु-मनोहरपुर जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बता दें कि विजय मिश्रा पिछले कुछ महीनों से लिवर से संबंधित समस्या से ग्रसित थे और आर्थिक समस्या की वजह से उनका इलाज बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा था.

    स्थिति में सुधार नहीं

    इसी दौरान अचानक उनकी स्थिति खराब हो गई. उन्होंने लोगों को पहचानना और बातचीत करना भी बंद कर दिया था. उनके लिवर में पानी भरने की वजह से पेट काफी फूल गया है. ऑक्सीजन लेवल भी सामान्य से कम है. वहीं सेल अस्पताल के सीएमओ डा0 एम कुमार और वरिष्ठ चिकित्सक डा0 पी आर सिंह की देखरेख में उनका इलाज जारी है. विजय के इलाज के दौरान डाक्टरों ने उनके लिवर से लगभग एक लीटर पानी निकाला है. लेकिन अभी भी उनके लिवर से काफी पानी निकाला जाना है. उनकी स्थिति में अभी भी कोई सुधार नहीं है. हालांकि चिकित्सक उनकी स्थिति ठीक करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

    पत्रकारिता से रहा जुड़ाव

    उल्लेखनीय है कि विजय मिश्रा वर्ष 1991 से पत्रकारिता से जुडे़ रहे हैं. उन्होंने विभिन्न अखबारों और न्यूज चैनल के लिए काम किया. अभी भी वह एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र और पब्लिक ऐप के लिए काम कर रहे हैं.

    रिपोट : संदीप गुप्ता, चाईबासा (गुवा)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news