तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने  बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने  बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत

    खूंटी (KHUNTI)- मुरहू थाना क्षेत्र के कुंदी आवासीय विद्यालय के समीप तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक सवार  को चपेट में ले लिया. जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.

    पुलिस अज्ञात वाहन का कर रही तलाश

    घटना की सूचना मिलते ही मुरहू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशुन राम मुंडा मूल रूप से मारंगहादा के जोजो गांव का रहने वाला था. वह अपने ससुराल ग्राम कुंदी बरटोली में रहता था. आज सुबह में वह किसी काम से अपने मोटरसाइकिल से घर से निकला था इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.
    रिपोर्ट: मुजफ्फर हुसैन,  खूंटी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news