राष्ट्रीय मतदाता दिवस : फेसबुक लाइव से जुड़ कर मतदाता लेंगे ऑनलाइन शपथ

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस : फेसबुक लाइव से जुड़ कर मतदाता लेंगे ऑनलाइन शपथ

    पलामू (PALAMU) : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जनवरी को 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा. कोविड प्रोटोकॉल के तहत इस वर्ष सभी कार्यक्रम ऑनलाइन ही आयोजित किये जा रहें हैं. इसी के तहत आगामी मंगलवार को जिला स्तर का कार्यक्रम भी वर्चुअल मोड में आयोजित किया जायेगा जिसके तहत पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन 25 जनवरी को जिले के मतदाताओं से फेसबुक लाइव से जुड़ेंगे. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन मतदाताओं को ऑनलाइन शपथ भी दिलायेंगे. उन्होंने जिले के मतदाताओं से 25 जनवरी को  दोपहर 12:30 बजे डीसी पलामू के फेसबुक पेज से जुड़ने की अपील की.



    Related News