ऑनलाइन बैठक में शरीक हुए सीए और कारोबारी, उद्यमियों की परेशानियों पर हुई चर्चा

    ऑनलाइन बैठक में शरीक हुए सीए और कारोबारी, उद्यमियों  की परेशानियों पर हुई चर्चा

    धनबाद (DHANBAD) : दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की धनबाद शाखा ने आईसीएआई की सीआईआरसी के साथ मिलकर आपने सीए और व्यवसायी सदस्य के लिए  संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसका विषय था  राज्य/केंद्र सरकार द्वारा उद्यमियों को प्रोत्साहन, समर्थन और सब्सिडी. यह कार्यक्रम बैंक मोड़ स्थित आईसीएआई की धनबाद शाखा मे आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद पी एन सिंह और विशिष्ट अतिथि विधायक  राज सिन्हा थे.  कार्यक्रम का टैगलाइन उद्यमी जागरूकता अभियान रखा गया था. कार्यक्रम पूरे भारत में दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट की सभी संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है. आज के कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के उद्यमी और चार्टर्ड अकाउंटेंट मेंबर ,धनबाद शाखा के सदस्य उपस्थित थे.  

    धनबाद को विकसित करने हर प्रयास में सहयोग का भरोसा

     कार्यक्रम के तीनों मुख्य वक्ता  सुजीत कुमार, एमएसएमई डिपार्टमेंट, आदित्य चौधरी एमएसएमई स्टेट डिपार्टमेंट और रीजनल मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के  बीपी गौर उपस्थित थे और सीआईआरसी अध्यक्ष निलेश गुप्ता जी इंदौर से ऑनलाइन मध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़े.  इस कार्यक्रम में राजेश शर्मा महासचिव JITA द्वारा उद्योग के विभिन्न  परेशानियों से अवगत कराया गया.  सांसद  पी एन सिंह और  विधायक  राज सिन्हा ने यह आश्वासन दिया कि वह  धनबाद को विकसित करने हर प्रयास में सहयोग  देंगे और धनबाद आईसीएआई को बधाई देते हुए कहा यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छे विषय पर हो रहा है. धनबाद से अध्यक्ष सीए प्रतीक गनेरीवाल, CICASA अध्यक्ष सीए राहुल सिंघानिया, सीए गोपाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे.   इस कार्यक्रम का शुभारम्भ सीए एकजोत सिंह ने किया और समापन सीए के के हरोदिया ने.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news