झरिया में खड़ी  गाड़ी में लगा दी आग, गाड़ी जलकर खाक, आरोपी धराया

    झरिया में खड़ी  गाड़ी में लगा दी आग,  गाड़ी जलकर खाक, आरोपी धराया

    धनबाद (DHANBAD) : झरिया  के शमशेर नगर काटा मोहल्ला अजाद स्कूल के पास रहने वाले मोहम्मद समीम शाह की गाड़ी संख्या WB 06G 0494 को शमशेर  नगर के ही रहने वाले  मिनाज अंसारी ने शुक्रवार देर रात आग लगा दी.  आग की लपटें निकलती  देख स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी. गाड़ी के मालिक मोहम्मद समीम शाह ने इसकी लिखित शिकायत झरिया थाना में की, जिसके बाद झरिया पुलिस ने आरोपी को झरिया चार नंबर मेन रोड से पकड़ कर थाना ले आई.  मोहम्मद समीम शाह  ने बताया कि रात लगभग 2 बजे मेरी गाड़ी में आग लगी हुई थी, वही मैंने  देखा कि  मिनाज मेरी गाड़ी के पास से भाग रहा था.  जब मैं  पानी से आग को बुझाया तो देखा गाड़ी का आगे का दोनों टायर काट दिया गया था.  गाड़ी का शीशा  भी तोड़ दिया गया था.  साइकिल  का टायर जला कर गाड़ी के अंदर डाल दिया गया था.  

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह , ब्यूरो हेड ,धनबाद