24 जनवरी को एक दिन के हड़ताल पर जाएंगे एमपीडब्ल्यू कर्मी

    24 जनवरी को एक दिन के हड़ताल पर जाएंगे एमपीडब्ल्यू कर्मी

    साहेबगंज (SAHEBGANJ) : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एमपीडब्ल्यू कर्मी आंदोलनरत हैं. झारखंड राज्य एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को बोरियो प्रखंड के सभी एमपीडब्ल्यू ने अपनी मांगों का समर्थन करते हुए कलमबंद हड़ताल किया. एमपीडब्ल्यू  कर्मी बिमल ओझा ने बताया कि जिले के सभी एमपीडब्ल्यू विगत छ: दिनों से हड़ताल में हैं.  उन्होंने बताया कि एमपीडब्ल्यू को समायोजित कर नियमित करने, वेतन वृद्धि, 50 लाख का बीमा सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.  उन्होंने ने बताया कि 22 जनवरी को संघ की ओर से सिविल सर्जन को मांग पत्र सौंपा गया है.  24 जनवरी को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे. इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी.  कलमबंद हड़ताल में बिमल ओझा, शशि शर्मा, बिनोद सिंह, सुमन कुमार, बेंजांमिन मुर्मू, विक्रम कुमार, गजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार समेत कई एमपीडब्ल्यू कर्मी शामिल थे. 

    रिपोर्ट : देवेंद्र प्रसाद, (बोरियो ,साहेबगंज)

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news