तेल कंपनी में ब्लास्ट मामला : घायल कमलजीत से मिलने पहुंचे कुवैत के उपप्रधानमंत्री

    तेल कंपनी में ब्लास्ट मामला : घायल कमलजीत से मिलने पहुंचे कुवैत के उपप्रधानमंत्री

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के घायल हुए कमलजीत को देखने कुवैत में भारतीय राजदूत के साथ-साथ कुवैत के उपप्रधानमंत्री अस्पताल पहुंचे. अस्पताल पहुंच कर उन्होंने घायल कमलजीत के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली. कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर और कुणाल षाड़ंगी को कमलजीत सिंह के घर वालों से बात करने और भारतीय राजदूत के संग कुवैत के उपप्रधानमंत्री के अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लेने संबंधी सूचना दी. ट्विटर पर दी गई जानकारी में भारतीय दूतावास ने बताया कि हमलोग अस्पताल के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने घायलों के उपचार और जानकारी के लिये 24×7 आपातकालीन फ़ोन नम्बर भी जारी किया है जिससे घायलों के परिजन और शुभचिंतक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

    14 जनवरी को कुवैत स्थित तेल कंपनी में हुआ था ब्लास्ट

    बता दें कि गत 14 जनवरी को कुवैत स्थित तेल कंपनी में ब्लास्ट होने से 3 लोगों की आकस्मिक मृत्यु के साथ 35 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी. इन घायलों में जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र के टूइलाडूंगरी के कमलजीत का भी नाम था, जिससे पिछले 1 सप्ताह से परिजनों की कोई बात नही हो पाई थी. कुणाल षाड़ंगी ने कुवैत स्थित भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय का आभार जताया है. वहीं, उन्होंने घायल कमलजीत के शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की है. देर शाम कुणाल षाड़ंगी ने कमलजीत के परिवार वालों से बात की. इस दौरान उन्होंने घायल कमलजीत सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों का हिम्मत बढ़ाया. 

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news