धनबाद में पालतू कुत्ते पर हुआ हमला तो मालकिन पहुंची थाना

    धनबाद में पालतू कुत्ते पर हुआ हमला तो मालकिन पहुंची थाना

    धनबाद (DHANBAD) : आमतौर पर लोग अपनी खोई वस्तु, मारपीट, छेड़छाड़  को लेकर थाना जाते हैं,  लेकिन शुक्रवार को झरिया थाना में एक अलग तरह की शिकायत दी गई है.  एक युवती ने अपने पालतू जानवर ( भैरवी ) को जान से मारने के  प्रयास की शिकायत करने थाना पहुंची.  युवती ने अपने लिखित आवेदन में कहा है कि मैं रीचा, डी ० टी ० रोड भागा की निवासी हूँ.  मैं आपको यह सूचित करना चाहती हूं कि मैं पिछले एक वर्ष से भैरवी की देखभाल कर रही हूं.  इसे मैंने भागा माइनिंग में रखा है.  आज जब मैं वहाँ गई तो भैरवी मुझे खून से लथपथ अवस्था में मिली. हालत देख कर यह साफ पता चल रहा था कि किसी ने उसे जान से मारने की कोशिश की है.  पहले भी मेरे साथ वहाँ के रहने वाले निवासी सुबोध भारती ने कुत्ते को वहाँ रखने पर अभद्र व्यवहार किया था. लिखित शिकायत देने के बाद वह भैरवी को लेकर अस्पताल चली गई. रीचा लाचार  जानवरों की दस साल से सेवा कार्य में लगी हुई है. 

    रिपोर्ट ; अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news