चतरा में दो किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    चतरा में दो किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    चतरा (CHATRA) -  चतरा में सक्रिय अफीम तस्करों के विरुद्ध पत्थलगड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल की टीम ने पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के लेम्बोईया-तेतरिया रोड से अफीम की खरीद-फरोख्त में जुटे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से प्लास्टिक में लपेटकर छिपाया हुआ दो किलो अफीम, तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल व दो स्कूटी के साथ विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

    रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news