गणतंत्र दिवस की तैयारी परवान पर, डीसी ने कार्यक्रम स्थल का किया मुआयना

    गणतंत्र दिवस की तैयारी परवान पर, डीसी ने कार्यक्रम स्थल का किया मुआयना

    रांची (RANCHI) : मोरहाबादी मैदान में आयोजित किए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त छवि रंजन और एसएसपी सुरेन्द्र झा ने जायजा लिया. उपायुक्त ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का मुआयना करते हुए अतिथियों एवं आमजनों हेतु आने-जाने के रूट प्लान की तैयारियों की जांच की.

    वीआईपी के आगमन के लिए अप्रोच रोड को लेकर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने साफ-सफाई के साथ कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, आपातकालीन मेडिकल किट इत्यादि की सुविधा तैयार रखने के निदेश दिए. उपायुक्त ने कोरोना दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा. आलाधिकारियों द्वारा परेड और परेड पार्टियों के लिए की गयी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. उपायुक्त द्वारा नीलांबर-पीतांबर पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया. बेहतर व्यवस्था को लेकर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

     रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news