देवघर में खुला डाक विभाग का प्रशासनिक प्रमंडल ऑफिस, दुमका के चक्कर से छुट्टी

    देवघर में खुला डाक विभाग का प्रशासनिक प्रमंडल ऑफिस, दुमका के चक्कर से छुट्टी

    देवघर (DEOGHAR) : झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले देवघर में डाक विभाग ने अपना प्रशासनिक प्रमंडल कार्यालय खोला है. सत्संग पोस्ट ऑफिस को प्रमंडलीय कार्यालय बनाया गया है. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के प्रयास से केंद्रीय सूचना प्रसारण विभाग ने पिछले दिनों यहां कार्यालय खोलने की घोषणा की थी. इसी कड़ी में शुक्रवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने विधिवत इसका ऑनलाइन उदघाटन किया. स्थानीय स्तर पर देवघर विधायक नारायण दास, बिहार और झारखंड के पोस्ट मास्टर जनरल और विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

    ग्रामीणों को होगी सुविधा

    देवघर में डाक प्रमंडल का प्रशासनिक कार्यालय खुलने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के डाक घर से संबंध रखने वाले उपभोक्ताओं को अपनी समस्या, क्लेम इत्यादि के लिए अब दुमका जिला का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. डाक उपभोक्ताओं को अब त्वरित गति से अपनी सभी समस्याओं का निदान आज से देवघर डाक प्रमंडल कार्यालय से हो जाएगा. इस प्रमंडल के अंतर्गत देवघर और जामताड़ा जिला के अलावा दुमका के सरैयाहाट, जरमुंडी और बासुकीनाथ क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा. 

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news