धनबाद के ग़रीब लाभुकों को कितनी राहत दे पाएगी पेट्रोल सब्सिडी योजना, जाने कैसे मिलेगा लाभ

    धनबाद के ग़रीब लाभुकों को कितनी राहत दे पाएगी पेट्रोल सब्सिडी योजना, जाने कैसे मिलेगा लाभ

    धनबाद (DHANBAD) - 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस से झारखंड में शुरू हो रही पेट्रोल सब्सिडी योजना के लाभ के लिए धनबाद जिला प्रशासन के पास ऑनलाइन आवेदन आ रहें हैं.  धनबाद में लाल कार्ड धारियों की संख्या 4 लाख 01 हज़ार 560 है, जबकि  पीला कार्ड धारी 32, 941 है. इसी प्रकार हरा कार्ड धारी 68,273 हैं. इस प्रकार कहा जाए तो इस योजना के लाभुक धनबाद में 5 लाख 11 हज़ार से कुछ अधिक हैं. सरकार लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए हर महीना ₹250 भेज दिया करेगी.

    लाभुकों से विपत्र की मांग नहीं की जाएगी    

    इस रकम के लिए कोई विपत्र की मांग नहीं की जाएगी. लाभुक इस पैसे का उपयोग पेट्रोल खरीदने में करें अथवा नहीं, सरकार इसकी कोई जांच नहीं कराएगी. साथ ही सरकार ने इसके लिए 1000 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव किया है. धनबाद में अभी कुल 5 लाख 72 हज़ार 544 बाइक रजिस्टर्ड हैं. अब इसमें कितने लाल कार्ड, पीला कार्ड या हरा कार्ड धारी हैं, प्रशासन के पास अभी इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. धनबाद के जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेन्द्र ठाकुर का कहना है कि प्रशासन इसमें सक्रियता से लगा हुआ है और सब कुछ तय समय पर कर लिया जाएगा.

    लाभुक इस प्रकार  कर सकते हैं आवेदन

    द न्यूज़ पोस्ट से बात करते हुए धनबाद डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर ने बताया कि पेट्रोल सब्सिडी योजना के लिए जिन लाभुकों ने आवेदन किया है, वे http://jsfss.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑलरेडी रजिस्टर्ड वाले ऑप्शन पर जाएंगे.  इसे क्लिक करते ही लाभुक को अपना एक्नॉलेजमेंट नंबर और पासवर्ड भरना होगा. पासवर्ड में लाभुक अपने आधार नंबर के पीछे के आठ अंक भरेंगे, इसको भरने के बाद लाभुक का आवेदन रजिस्टर हो जाएगा.  इसके बाद लाभुक अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए चेक एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करेंगे, क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा, जिसमें राशन कार्ड नंबर और एक्नॉलेजमेंट नंबर मांगा जाएगा.  इसको भरते ही लाभुकों को अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी मिल जाएगी. पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए एनएफएसए तथा जेएसएफएसएस के लाभुक CMSUPPORTS ऐप या वेबसाइट http://jsfss.jharkhand.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. बता दें कि एक परिवार में यदि एक से ज़्यादा बाइक होंगी तो भी परिवार के किसी एक ही बाईक पर इसका लाभ मिलेगा.

    योजना पर  सवाल करने वाले भी कम नहीं

    हालांकि ,The Newspost के ब्यूरो हेड अभिषेक कुमार सिंह ने जब पड़ताल शुरू की कई लोगों ने हेमंत सरकार की इस को योजना ग़रीबों के लिए ठीक बताया. तो कुछ इसे अव्यहारिक मान कर कैमरे पर कुछ भी बोलने से परहेज़ करते दिखें. अब आगे इस योजना से ग़रीबों को कितनी राहत मिलेगी ,ये देखने वाली बात होगी. चूंकि इस योजना से मध्यम वर्ग को कोई लेना देना नहीं है, ऐसे में वे कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं. वहीं कुछ लोग आगामी पंचायत व नगर निकाय चुनाव को देखते हुए हेमंत सोरेन सरकार की इस स्कीम को "राजनीतिक मास्टर स्ट्रोक " बता रहे हैं.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड , धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news