हमने मापदंड पूरा नहीं किया, इसीलिए गणतंत्र दिवस परेड से हुए बाहर - भाजपा

    हमने मापदंड पूरा नहीं किया, इसीलिए गणतंत्र दिवस परेड से हुए बाहर - भाजपा

    जमशेदपुर  (JAMSHEDPUR) : गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की झांकी को जगह ना मिलने पर झारखंड सरकार द्वारा केंद्र सरकार पर मनमानी के आरोप लगाने पर भाजपा ने स्थिति स्पष्ट की है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झांकियों का चयन केंद्र सरकार नहीं, बल्कि विशेषज्ञ समिति करती है. प्रस्ताव को 'विषय विशेषज्ञ समिति'  ने उचित प्रक्रिया अपनाने और विचार-विमर्श के बाद खारिज किया है.

    बता दें कि राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों से झांकी के कुल 56 प्रस्ताव आए थे. उनमें से 21 का चयन किया गया है. झारखंड की झांकी समेत कुल 35 प्रस्ताव खारिज हुए हैं. रक्षा मंत्रालय ने सर्वोत्तम प्रस्तावों के चयन के लिए कला के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित शख्सियतों की एक समिति बनाई है ताकि समय से झांकियों की चयन प्रक्रिया की शुरुआत हो जाए. मंत्रालय की ओर से जारी चिट्ठी में इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की झांकियों की थीम भारत की आजादी के 75 वर्ष रखा गया है. इसके तहत पांच विषयों पर झांकियों का प्रस्ताव मांगा गया था. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि पिछले वर्ष झारखंड की झांकी को परेड में शामिल किया गया था. अगर झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप झांकी का प्रस्ताव भेजे गए होते तो निश्चित ही इस बार के परेड में भी जरूर जगह मिलती.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news