अनियंत्रिक ऑटो पलटा एक की मौत ,11 घायल

    अनियंत्रिक ऑटो पलटा एक की मौत ,11 घायल

    पलामू(PALAMU): मोहम्मदगंज-कादलकुर्मी मुख्य पथ में भोला मोड़ के पास गुरुवार शाम एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया.जिससे ऑटो सवार एक वृद्ध की मौत घटनास्थल पर हो गई. जबकि 11 लोग घायल हैं.     सभी घायलों को हुसैनाबाद अस्पताल भेजा गया.चिकित्सकों ने पांच लोगों की हालत गंभीर बताया है.मृतक की पहचान भजनिया निवासी मुंद्रिका शर्मा 72वर्ष के रूप में हुई है.घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार,एएसआई मुरारी दास पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया और ऑटो को जब्त कर थाना ले गए.घटना स्थल से चालक फरार हो गया. ऑटो मझिआंव से मोहम्मदगंज आ रहा था,तभी भोला मोड के पास अनियंत्रित होकर पलट गया.

    रिपोर्ट :बिट्टू सिंह(मोहम्मदगंज ,पलामू)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news